फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, road problem

Udhampur News: दो किमी लंबी सड़क में समस्याओं भरा सफर

Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 20 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, road problem
कुद-मनकाल मोहल्ला सड़क का मामला, सरकार से सुध लेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कुद से मनकाल मोहल्ले (बाबा चित्तो गुफा) तक जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। यह सड़क कच्ची है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिस कारण राहगीरों सहित यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार और विभाग से जल्द सुध लेने की गुहार लगाई है।

स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, द्वारिकानाथ, कृष्ण लाल और बलदेव चंद ने बताया कि दो किलोमीटर लंबी सड़क होने के बावजूद किसी ने भी इसे पक्का करने की जहमत नहीं उठाई है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ वर्ष पहले इस सड़क को मनकाल मोहल्ले (बाबा चित्तो गुफा) तक बनाया गया था। रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों सहित मंदिर में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि सड़क पर सबसे पहले नालियां बनानी चाहिए। बरसात में पानी सड़कों पर बहता है और जमीनों में घुसने से काफी नुकसान होता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed