{"_id":"6629acfcadf34fc35b008c44","slug":"udhampur-chinney-awareness-fire-and-safity-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-109870-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्कूल में बच्चों को बताए आग से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्कूल में बच्चों को बताए आग से बचाव के तरीके
Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
फायर एंड सर्विस विभाग की ओर से स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। फायर एंड सर्विस विभाग की ओर से बुधवार को एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल चिनैनी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय टीम ने बच्चों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में बताया।
कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक उधमपुर के निर्देश पर हुआ। इसमें हर बुधवार को विभिन्न जगहों पर इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों व लोगों को आग के बचाव के बारे में बताया जा रहा है। एवर ग्रीन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इंचार्ज सुनील चंद की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों को फायर एंड सर्विस विभाग की टीम ने बताया कि आग से कैसे बचाव किया जा सकता है। गैस सिलिंडर लीक होने पर उठाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि रात को सिलिंडर बंद कर देना चाहिए, ताकि कोई नुकसान न हो सके। मौके पर स्कूल प्रशासन ने फायर एंड सर्विस विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।