फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Block Tikri, JassarKot, Community Hall Buit Soon

Udhampur News: जस्सरकोट पंचायत में नौ लाख की लागत से बनेगा कम्युनिटी हाल

विज्ञापन
Udhampur, Block Tikri, JassarKot, Community Hall Buit Soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक टिकरी की पंचायत जस्सर कोट में नौ लाख की लागत से जल्द ही कम्युनिटी हाल (शेड) का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इस कम्युनिटी हॉल का निर्माण होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और गांव में एक नई पहचान बनेगी।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान की कमी महसूस की जाती है। जस्सरकोट पंचायत में भी लोग लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे। अब कम्युनिटी हॉल बनने से ग्रामीणों को विवाह, धार्मिक आयोजन, पंचायत बैठकों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इस हॉल के निर्माण से स्थानीय युवाओं को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यहां वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद संबंधी बैठकों और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर पाएंगे। वहीं, महिलाओं के लिए भी यह हॉल आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रमों और स्वयं सहायता समूहों की बैठकों का केंद्र बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सतवीर सिंह, सोनू, विक्रम, राजू व अन्य का कहना था कि यह हॉल ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे न केवल सामाजिक एकता मजबूत होगी बल्कि गांव में कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए बाहर निर्भरता भी समाप्त होगी।
-------------------------------------
जस्सरकोट में कम्युनिटी शेड के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article