{"_id":"3a0f5d9fe73b71b88f30a6445a8b940d","slug":"two-workers-injured-by-falling-debris-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा गिरने से दो मजदूर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा गिरने से दो मजदूर जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बनिहाल से कटड़ा रेलवे टनल नंबर 49 में मलबा गिरने से दो मजदूर जख्मी हो गए। दोनों को बनिहाल उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद काम में लगे सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार की सुबह दस बजे हुए। इस्कान कंपनी के तकरीबन दो सौ मजदूर कुंदन खड़ी के पास टनल नंबर 49 में काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर भारी मात्रा में मलबा खिसक आया। इसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन
उनके साथियों ने दोनों मजदूरों को आननफानन में बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल बनिहाल में भर्ती कराया। इस बीच, मजदूरों ने कंपनी पर सुरक्षा और सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए कामकाज ठप कर दिया। हड़ताल के चलते सोमवार को पूरे दिन कोई काम नहीं हुई।
विज्ञापन
मजदूरों का आरोप है कि जहां काम चल रहा है, वहां तत्काल में कोई चिकित्सा सुविधा का इंतजाम नहीं है। यहां तक एंबुलेंस भी तैनात नहीं की गई है। आपात स्थिति में भी एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो पाता है। कंपनी की ओर से पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इसके चलते उन्हें काम करने में कठिनाइयां हो रही हैं।