{"_id":"3be58d89da2f6d63f420b5ed9cb19e38","slug":"two-women-injured-in-bear-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीछ के हमले में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीछ के हमले में दो महिलाएं घायल
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली जानवरों ने शनिवार को खूब आतंक मचाया। रीछ ने कोठी लहर में दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं तेंदुए ने चार जानवरों को मार डाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोठी लहर की महिला गुड्डी देवी और शोभा देवी शनिवार को जंगल में घास काटने गई हुई थी। तभी अचानक कहीं एक एक रीछ आ धमका और दोनों महिलाओं पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
काफी शोर मचाने पर दोनों को लहुलूहान कर रीछ भाग गया। वहीं, देर शाम को एक तेंदुए ने मोंगरी क्षेत्र में एक किसान मुंशी राम की तीन भेड़ों और एक घोड़ेे को शिकार बना लिया।
विज्ञापन
चारों जानवरों की मौत हो गई है। मुंशीराम ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उन्हें जानवरों की मौत का मुआवजा दिया जाए। क्योंकि यही उनके जीविका का साधन थे। इन दोनों घटनाओं के मद्देनजर पुलिस और अन्य लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।