{"_id":"67897ef1a7a4a243a2006a14","slug":"two-theft-cases-solved-six-arrested-property-worth-rs-5-lakh-recovered-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-119347-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चोरी के दो मामले सुलझाए, छह गिरफ्तार, 5 लाख की संपत्ति बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चोरी के दो मामले सुलझाए, छह गिरफ्तार, 5 लाख की संपत्ति बरामद
Fri, 17 Jan 2025 03:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने हार्डवेयर और किरयाना वस्तुओं से जुड़े दो चोरी के मामलों को सुलझाया है। इसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कई स्थानों से 5 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
7 जनवरी को पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ को मेसर्स शालीमार ग्लास हाउस के मालिक मोहम्मद फारूक से उनके स्टोर से गीजर और अन्य हार्डवेयर सामान की चोरी के संबंध में एक लिखित शिकायत मिली। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की गई। इसके बाद 11 जनवरी को रमन गुप्ता, पुत्र बोध राज गुप्ता, निवासी शक्ति नगर, किश्तवाड़ ने एक और शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उनकी दुकान से किरयाना वस्तुओं की चोरी की सूचना दी गई थी। इसकी भी बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी जावेद इकबाल मीर ने डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ डॉ. ईशान गुप्ता की देखरेख में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फिरदौस अहमद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया। तकनीकी इनपुट और सावधानीपूर्वक जांच के संयोजन का लाभ उठाते हुए, टीम ने मुख्य आरोपी राहुल सिंह, पुत्र मंगल सिंह, निवासी कुलीद चौक, किश्तवाड़ की पहचान की और उसे पकड़ लिया। उसके पास से लाखों रुपये का सामान भी बरामद किया गया। उसके खुलासे के बाद, पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया और गहन पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान राहुल सिंह निवासी टीआरसी के पास, किश्तवाड़, अब्दुल हमीद निवासी मेलन, किश्तवाड़, मोहम्मद रफी निवासी धार, वर्तमान में द्रबाशाल्ला, किश्तवाड़, अभिषेक महाजन निवासी उधमपुर सिटी, वर्तमान में ठाठरी सिटी, डोडा जिला, इरशाद अहमद निवासी ठाठरी मार्केट, डोडा, राजेश कुमार गुप्ता निवासी कांदनी, किश्तवाड़ के रूप में हुई है। निरंतर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।