फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two killed in road accident , two in critical condition

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 26 Oct 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह Updated Sun, 26 Oct 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident , two in critical condition

भद्रवाह तहसील के चिंता इलाके में लांचन मोड़ नामक स्थान पर शनिवार को एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में उसमें सवार दो यात्रियों को मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


दोनों घायलों को जिला अस्पताल से जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मारुति कार जेके14-2929 जाई से चिंता की ओर जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। लांचन मोड़ पर चालक का संतुलन कार पर से हट गया। इससे कार करीब दो सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


इस हादसे में कृष्ण लाल निवासी टैसना भद्रवाह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। खाई से कार में सवार तीन अन्य को नाजुक हालत में उप जिला अस्पताल भद्रवाह पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में ही एक और घायल चिंता निवासी नरेश कुमार ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य चिंता के ही कल्याण सिंह और रवींद्र कुमार को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भेज दिया गया। वहां भी उन दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं हुई। इसके चलते उन्हें एंबुलेंस से जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed