फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two hundred more people going to Patnitop were tested

पटनीटॉप जाने वाले दो सौ अधिक लोगों के हुए टेस्ट

विज्ञापन
Two hundred more people going to Patnitop were tested
चिनैनी। वीकेंड पर पटनीटॉप मेें सैलानियों का आना जारी है, लेकिन कोविड टेस्ट के बाद ही उन्हें अनुमति दी जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए हैं। इसके अलावा दुकानदारों के भी आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉक्टर नवीन कोतवाल, डॉक्टर शीशम, बीबी टैक प्रदीप चंद अंताल, फार्मासिस्ट इमरान खान, मोहम्मद लतीफ ने दिनभर चिनैनी के तेलीबाड़ी के निकट शिविर लगाकर पटनीटाप जाने वालों के टेस्ट किए। इस दौराना कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। वही, मोबाइल टीम ने डोगरा से पटनीटाप के बीच दुकानदारों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए और हेल्थ कार्ड वितरित किए। डोगरा, कुद, कासलमोड़ व पटनीटाप में दुकानदारों, रेहड़ी, होटल व्यावसाय आदि के करीब 101 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट कुछ दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed