{"_id":"dd86ff62caff0b14efda074ea6a0ec09","slug":"two-bodies-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ देवियां जंगल से बरामद हुए दो शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ देवियां जंगल से बरामद हुए दो शव
कटडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ देवियां क्षेत्र के पई नाला जंगल से बुधवार शाम को एक महिला और युवक के क्षतविक्षत शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों शव एक साथ पडे़ थे। कटड़ा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कटड़ा पुलिस को खबर दी कि नौ देवियां क्षेत्र के पई नाला जंगल में दो शव पड़े हैं। इसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक महिला नीलमा (36) पंचायत पंडो निवासी और 25 वर्षीय काका डिडी पांगल का रहने वाला था। बताया जाता है कि करवाचौथ वाले दिन से दोनों अपने घरों से लापता थे।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से शराब का एक खाली पाउच, मिक्चर का एक पैकेट और डिस्पोजल गिलास बरामद किया है। मृतक महिला छह बच्चों की मां बताई जाती है। शव बरामद किए जाने की खबर दोनों के घर पर दे दी गई।
इसके बाद दोनों मृतकों के घर के सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे। एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला नहीं लग रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला के पति ने उस समय पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। युवक के परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई थी।