फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Trucks going to the valley were stopped at the opening of the highway

हाईवे खुलने पर रोक-रोक कर छोड़े गए घाटी जाने वाले ट्रक

विज्ञापन
Trucks going to the valley were stopped at the opening of the highway
उधमपुर। मरम्मत कार्य के बाद वीरवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर से यातायात बहाल हो गया है। इस दौरान जम्मू से उधमपुर के बीच तीन से जगह-जगह रोके गए ट्रकों को घाटी जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने रोक-रोक कर छोड़ा गया, ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इसे बाद ट्रक चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तीन दिन से उधमपुर व आसपास के क्षेत्रों में रोके गए ट्रक चालकों को वीरवार को हाईवे खुलने पर काफी राहत मिली। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से हाईवे पर सबसे पहले छोटी गाड़ियों को पहले रवाना किया गया। इसके बाद रोक-रोक कर ट्रकों को आगे जाने की अनुमति दी गई। इससे विशेषतौर पर उधमपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बीते दिन से रोके गए ट्रक चालकों को काफी राहत मिली। उनका कहना था कि खराब मौसम के चलते उनको एहतियात के तौर पर उधमपुर व साथ लगते क्षेत्रों में ही रोक दिया गया था। बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा गया था, जिसके कारण वह लगातार तीन से चार दिन तक उधमपुर में फंसे हुए थे। वीरवार को आगे जाने की अनुमति मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वीरवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने पर सबसे पहले छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई। जबकि ट्रकों को बीच-बीच में रोककर छोड़ा गया। इससे हाइवे खुलने के बाद भी उधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जो आगे जाने की अनुमति मिलने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। बुधवार को हाईवे बंद रहने की वजह से रास्ते में फंसे वाहन चालकों को काफी राहत मिली। उनका कहना था कि बरसात का मौसम होने के कारण उन्हें हमेशा हाईवे के बंद होने का डर बना रहता है। इसलिए कोशिश होती है कि मौसम खराब होने से पहले मंजिल तक पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed