{"_id":"627eb76047a2964b8119487d","slug":"tribute-paid-to-pandit-shiv-kumar-sharma-udhampur-news-jmu259766054","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित शिव कुमार शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित शिव कुमार शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित शिवकुमार शर्मा को शुक्रवार को गवर्नमेंट महिला कॉलेज के संगीत विभाग में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ‘पंडित शिव कुमार शर्मा का जीवन और योगदान’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मीनू महाजन ने कहा कि पंडित शिवकुमार शर्मा प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार थे। जिन्होंने लोक वाद्ययंत्र संतूर बजाकर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। संतूर अनिवार्य रूप से एक लोक वाद्य है। पंडित शिवकुमार शर्मा के लगातार प्रयासों और प्रतिभा के कारण संतूर एक शास्त्रीय वाद्य का दर्जा हासिल किया।
वहीं कार्यक्रम में डॉ. भारत भूषण ने कहा कि पंडित शिव कुमार के बारे में उनके रियाज, अभ्यास के स्तर, प्रदर्शन के स्तर और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बहुत सी बातें हैं। डॉ. भूषण ने कहा कि पंडित शिवकुमार शर्मा ने जाकिर हुसैन और हरिप्रसाद चौरसिया सहित कई संगीतकारों के साथ सहयोग किया। उन्होंने प्रसिद्ध बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के साथ एक संगीत टीम (शिव-हरि) का गठन किया और हिंदी फिल्में डर, सिलसिला, लम्हे आदि के लिए संगीत तैयार किया। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पंडित शिवकुमार शर्मा को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मश्री, पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, जम्मू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि, उस्ताद हाफिज अली खान पुरस्कार, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार आदि शामिल हैं। बाद में संगीत विभाग की प्रमुख डॉ सीमा शर्मा ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सहायक प्रो. डॉ संजय कुमार, सहायक प्रो. यश कुमार, डॉ मुक्तेशी शर्मा, पूजा भारती, वरिष्ठ संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।