फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traning

सौ प्रतिभागियों को सिखाई नागरिक सुरक्षा की तकनीक

विज्ञापन
traning
उधमपुर: पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करोलिंग करने की जानकारी देते एसडीआरएफ के जवान वा देखते व? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम के इंडोर हॉल में जारी नागरिक सुरक्षा के पांच दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें दुर्घटना व आपदा के दौरान खुद को बचाने के साथ दूसरों की मदद करने के तरीकों की जानकारी दी गई। शिविर में प्रतिभागियों के सामने आपदा के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक मशीनों के काम को दर्शाया गया। सविल डिफेंस के डीएसपी विद्या सागर ने बताया कि प्रतिभागियों को सिविल डिफेंस का इंडक्शन कोर्स करवाया गया है। इसमें उन्हें उदाहरण देकर जानकारी दी गई कि जब कोई आपदा आती है तो किस तरह से उन्हें अपनी जान को बचाते हुए मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगियों को बताया है कि अगर कोई इंसान आग लगी इमारत में फंसा है तो उसको किस तरह नीचे लाकर अस्पताल पहुंचाना है। मुश्किल हालात में हड़बड़ाहट में कोई भी काम नहीं करना है। सभी चुनौतियों से तकनीकी रूप से निपटना का प्रयास करना है, ताकि घायल व्यक्ति के साथ खुद को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। फिलहाल सौ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आगे दो सौ से अधिक प्रतिभागियों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। ताकि, अधिक से अधिक लोगों को नागरिक सुरक्षा का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा सके। इसको लेकर आगामी समय में दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed