उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा के अधिकारियों के लिए मंगलवार को साइबर फोरेंसिक और ओरिएंटेशन कोर्स पर पांच-पांच दिनों के दो पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित 26 अधिकारी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अकादमी के डीडी ट्रेनिंग एसएसपी मोहन लाल ने कहा कि साइबर फोरेंसिक पुलिस, अभियोजन और न्यायपालिका सहित आपराधिक न्याय प्रणाली के तीन महत्वपूर्ण स्तरों की क्षमता निर्माण के लिए ग्रह मंत्रालय की मिशन परियोजना है। जबकि, जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा के नए शामिल कर्मचारियों को अद्यतन करने के लिए जांच की मूल बातें, सीसीटीएनएस, ऑनलाइन धोखाधड़ी, प्रदर्शनों का संग्रह और संचालन, साइबर अपराध, भू-माफिया संचालन पर विशेष सत्र प्रशिक्षण मॉड्यूल में शामिल किए गए हैं। पाठ्यक्रमों का समन्वय एडी डीएसपी ताहिर हुसैन, साइबर सलाहकार नईम अब्बास हमदानी, सदस्य संकाय निरीक्षक तरसीम लाल और निरीक्षक विक्रम चौधरी कर रहे हैं।