फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traffic stalling on the highway for repair work

मरम्मत के कार्य के हाईवे पर थमा रहा यातायात

विज्ञापन
Traffic stalling on the highway for repair work
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को एक बार फिर से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पटनीटॉप, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को रोक कर पूछताछ के बाद ही घाटी जाने की अनुमति मिली। उधमपुर में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया है, जिन्हें वीरवार को ही घाटी जाने की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन

जारी की गई एडवाइजरी के बाद पुलिस ने ट्रकों को मंगलवार रात से उधमपुर में रोकना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह तक जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड सहित कई इलाकों में सैकड़ों ट्रकों को रोका गया है। जखैनी इलाके में कुछ यात्री वाहनों को रोका गया था। राजमार्ग के बंद होने की सूचना होने पर यात्री वाहन कम चल रहे हैं। जखैनी में पुलिस हर वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दी। पटनीटॉप जाने वाले यात्रियों को होटल में बुकिंग होने के बाद ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

रामबन में नाशरी टनल से जवाहर टनल के बीच भी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। रामबन के स्थानीय निवासियों को सुबह आठ बजे तक ही वाहन चलाने की अनुमति दी गई और आठ बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। बारिश होने पर रामबन के कई हिस्सों में पस्सियां गिरी, लेकिन फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने मलबे को हटा कर राजमार्ग को खोल दिया था। वाहनों की आवाजाही पहले से ही बंद थी, लेकिन इससे किसी को परेशानी नहीं हुई। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद वीरवार सुबह आठ बजे से ही वाहनों को चलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed