{"_id":"616dbe816c13002ebe05a4c0","slug":"traffic-problem-udhampur-news-jmu2460654163","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने लगाए जा रहे डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने लगाए जा रहे डिवाइडर
विज्ञापन
उधमपुर शहर में धार रोड पर बीआरओ की तरफ से लगाए गए डिवाइडर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के बीच से गुजर रहे धार रोड पर डिवाइडर लगाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बीआरओ जिला प्रशासन के सहयोग से सुभाष चौक से वीनस चौक तक डिवाइडर लगाने की योजना बना चुका है। इसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।
धार रोड के कुछ हिस्सों में पीवीसी पोल लगाकर डिवाइडर बनाए गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में थोड़ी मदद जरूरी मिली है। धार रोड पर करीब 10 वर्ष से यातायात बुरी तरह प्रभावित है। इसके किनारे पर ही डीसी, एडीसी, एडीडीसी, जिला अदालत, पांच से अधिक बैंक, जिला अस्पताल, 10 से अधिक होटल व रेस्टोरेंट और कई बैंक्वेट हाल हैं।
इसलिए इस मार्ग पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। हर रोज हजारों वाहन चलते हैं, और रोज जाम लगता है। कई बार तो जाम को खुलने में घंटों लग जाते हैं। धार रोड के बड़े हिस्से पर यात्री वाहनों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इनको जहां स्थान मिलता है, वहां खड़े हो जाते हैं। इससे भी यातायात प्रभावित होता है। जिला प्रशासन के पास जाम की समस्या की शिकायतें कई बार पहुंची है।
विज्ञापन
प्रशासन ने इसे लेकर जब बीआरओ से बात की तो डिवाइडर लगाने का सुझाव सामने आया। इस योजना के तहत सुभाष चौक से वीनस चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबा डिवाइडर लगाया जाएगा। डिवाइडर लगने के बाद ओवरटेक करना मुश्किल हो जाएगा, और जाम की परेशानी से राहत मिलेगी। बीआरओ ने सलाथिया चौक इलाके में करीब 50 मीटर हिस्से में डिवाइटर लगाए हैं। इससे चौक पर जाम से कुछ हद तक राहत मिली है।
------
धार रोड के दोनों किनारों पर फुटपाथ बनने के बाद भी मिलेगी राहत
नगर परिषद ने बीआरओ के साथ मिलकर सुभाष चौक से वीनस चौक तक दोनों तरफ फुटपाथ बनाने की योजना छह महीने पहले तैयार कर रखी है। नगर परिषद इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। फुटपाथ बनने के बाद लोगों को पैदल चलने के लिए स्थान मिलेगा और किनारे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहन भी हट जाएंगे। इससे भी यातायात व्यवस्था में सुधार करने में मदद मिलेगी।