फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traffic problem

कटड़ा में ऑटो और मारुति वैनों का दबदबा, कोने कोने में बनाया अड्डा

विज्ञापन
traffic problem
2 नंवर बाण गंगा मार्ग पर खड़े ऑटों 3 नंवर मुख्य बाजार के दवारा पा खड़ा आटों 4,5 नंवर जगह जगह वनी अबैध प? - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में महीनों से हर चौक चौराहे सहित मार्गों पर अवैध वाहनों का कब्जा है। मुख्य बाजार हो, कश्मीर रोड हो या हो जम्मू रोड, हर जगह अवैध ऑटो और मारुति वैन ही नजर आती हैं। इनसे कस्बे में जाम लगा रहता है, और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रशासन ने टैक्सी और ऑटो रिक्शा के लिए चार अड्डे बना रखे हैं। ये स्थान मुख्य बस अड्डा, दर्शनी ड्योढ़ी के आगे बाणगंगा, सेरली चेक पोस्ट और काउंटर नं. 2 हैं। इन स्थानों पर तो ऑटो और टैक्सी मिलते ही हैं, लेकिन अतिरिक्त उगाही के लिए बाहर से आए ऑटो और टैक्सी कस्बे के हर कोने में कहीं भी खड़े देखे जा सकते हैं। उन्होंने कटड़ा के हर कोने को अपना अड्डा बना रखा है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार के मुख्य द्वार के आगे पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं, ताकि वाहन इन व्यस्त बाजार में प्रवेश न कर सकें। लेकिन, ऑटो और टैक्सी चालक इतने हावी हो चुके हैं, कि वे बैरिकेड के साथ ही ऑटो खड़े कर लेते हैं। स्थानीय लोग अशोक शर्मा, बरेंद्रर, सोहन लाल, राकेश कुमार, सूरज, करण, आदि का कहना हैं कि ऑटो व मारुति वैनों ने जगह-जगह अपने खुद के अड्डे बना लिए हैं, जहां सिर्फ उनकी मर्जी चलती है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार सहित अन्य मार्गों पर हर आने जाने वाले व्यक्ति को ऑटो और टैक्सी से दिक्कत होती है। ये लोग काम भी ठीक से नहीं करते। कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो ये लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। बाण गंगा दर्शनी ड्योढ़ी से पांच सौ मीटर पहले ही ऑटो की लाइन लगी रहती है। ये चालक यात्रियों को उसी जगह उतार देते हैं, लेकिन उनसे किया पूरा आगे तक का वसूल करते हैं। इनसे कोई कुछ कहे तो सभी इकट्ठे होकर यात्रियों को दबा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इनकी संख्या इतनी है कि मार्ग पर दो, या कभी कभी तीन लाइनें बनाकर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद दूसरे वाहनों के गुजरने की जगह ही नहीं होती। मारुति वैनों की भी संख्या काफी है। वे भीड़ भरे मार्ग पर भी इतने तेज रफ्तार से चलते हैं, कि हर समय कोई हादसा होने का डर बना रहता है। प्रशासन ने यातायात कर्मी तैनात किए हैं, लेकिन वे कभी चौक चौराहों पर नजर ही नहीं आते। इसलिए, इन ऑटो और वैन वालों पर नकेल कसने वाला कोई है ही नहीं।
-----
नशे में धुत चालक करते दादागिरी
स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे के ज्यादातर ऑटो और वैन चालक नशे में धुत रहते हैं। वे मार्ग पर या बाजार में कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं, लेकिन उनसे कोई कुछ नहीं कहता। कस्बे में इस समय ऑटो व वैन चालकों की दादागिरी चल रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इन पर कार्रवाई की जाए। कस्बे में सीमित वैन और ऑटो चलने की अनुमति दी जाए, जिससे यातायात और अराजकता की समस्या पैदा न हो।
----
हमारी तरफ से समय-समय पर ऑटो और वैन चालकों पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन, कुछ समय बाद फिर से हालात पहले की तरह हो जाते हैं। हम अपनी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं करते। ऊपर से आदेश आने पर ही कार्रवाई होती है।

- हरविंदर सिंह, डीटीई, कटड़ा

2 नंवर बाण गंगा मार्ग पर खड़े ऑटों  3 नंवर मुख्य बाजार के दवारा पा खड़ा आटों 4,5 नंवर जगह जगह वनी अबैध प?

2 नंवर बाण गंगा मार्ग पर खड़े ऑटों 3 नंवर मुख्य बाजार के दवारा पा खड़ा आटों 4,5 नंवर जगह जगह वनी अबैध प?- फोटो : KATRA

2 नंवर बाण गंगा मार्ग पर खड़े ऑटों  3 नंवर मुख्य बाजार के दवारा पा खड़ा आटों 4,5 नंवर जगह जगह वनी अबैध प?

2 नंवर बाण गंगा मार्ग पर खड़े ऑटों 3 नंवर मुख्य बाजार के दवारा पा खड़ा आटों 4,5 नंवर जगह जगह वनी अबैध प?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed