फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   traffic news

Udhampur News: सलाथिया चौक पर जाम, हर दिन शहरवासी हो रहा परेशान

विज्ञापन
traffic news
शहर के सला​थिया चौक में धार रोड पर लगा ट्रैफिक जाम।
उधमपुर। शहर में धार रोड पर सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक रोजाना जाम लगने से शहरवासी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले यात्री परेशान होते हैं, बल्कि धार रोड के इस हिस्से में मौजूद स्कूलों के विद्यार्थी, कार्यालयों के कर्मचारी, अस्पताल के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों का कहना है कि धार रोड पर हर रोज हजारों वाहन आवाजाही करते हैं। शहर के भीतर सबसे ज्यादा यातायात धार रोड पर ही प्रभावित होता है। इसका बड़ा कारण धार रोड के दोनों किनारों पर कई वर्षों से चल रहे अवैध पार्किंग स्थल हैं। धार रोड के दोनों किनारों पर सुबह से शाम तक निजी वाहन पार्क रहते हैं। इसके अलावा रामनगर, रौन दोमल, जगानू, धंदाल, बारटा, चनूनता व अन्य कई रूट पर चलने वाली मेटाडोर व बसों को भी धार रोड के किनारे पर खड़ा किया जा रहा है। नियम अनुसार इन वाहनों को खाली समय में बस अड्डा या फिर मेटाडोर स्टैंड पर खड़ा किया जाना चाहिए। पार्क किए वाहनों के कारण दूसरे वाहनों को चलने का स्थान नहीं मिलता है और फिर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सुबह से शाम तक फिर यही स्थिति बनी रहती है।

चौड़ीकरण के बाद भी लिंक रोड की तरह नजर आता है धार रोड

शहर के बीच से गुजर रहे धार रोड के दोमेल चौक से लेकर सलाथिया चौक तक के करीब तीन किलोमीटर के हिस्से पर इसके दोनों किनारे पूरी तरह से अवैध पार्किंग स्थल की चपेट में हैं। इसके दोनों किनारों पर कहीं बिना लाइसेंस वाली रेहड़ी-फडि़यों का कब्जा है और कहीं अवैध बस स्टॉप और मेटाडोर स्टैंड बने हुए हैं। इसके कारण साल 2010 में हुए चौड़ीकरण के बाद भी धार रोड का दायरा आज भी लिंक रोड से अधिक नजर नहीं आता है।
विज्ञापन

फोरलेन बनाने की चल रही प्रक्रिया लेकिन जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात
वर्ष 2019 से इसके दोमेल चौक से गोल मेला इलाके तक के करीब छह किलोमीटर के हिस्से को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए निशानदेही करने के बाद इसके किनारों पर फुटपाथ बनाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है और बाकी का काम अभी चल रहा है। इसके दोनों किनारों पर बने अवैध पार्किंग स्थलों के चलते रोजाना सुबह से लेकर शाम तक कई बार लोगों को धार रोड के सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक के हिस्से पर गंभीर जाम लगने की समस्या से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के इस हिस्से पर धार रोड के किनारे कई बड़े कार्यालय, शोरूम व स्कूल आदि हैं। इस कारण लोग अपने निजी वाहनों को धार रोड के किनारे खड़ा कर निकल जाते हैं। इससे पूरा धार रोड बस स्टैंड की तरह नजर आने लगता है। इससे कई बार गंभीर जाम लगता है।
-हूकुम सिंह

करीब डेढ़ दशक पहले धार रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके किनारों पर स्थापित अवैध रेहड़ियों, दुकानों और खोखों को हटाया गया था। लोगों को लगा था कि जल्द इसका लाभ भी नजर आएगा लेकिन इतना लंबा अर्सा गुजर जाने के बाद भी यहां जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है।
-संसार चंद
-----------------------
शहर में सबसे अधिक जाम सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक के हिस्से पर लगता है। इसको फोरलेन बनाने का काम भी किया गया है लेकिन फिर भी समस्या हल नहीं हुई है। इससे काफी ज्यादा परेशानी पेश आ रही है। कई बार अत्यधिक जरूरी कामों के लिए भी देरी हो जाती है।

-मंजूर अहमद

लंबे समय से धार रोड के इस हिस्से को फोरलेन बनाने का काम किया जा रहा है लेकिन यहां जाम की समस्या पहले से भी गंभीर होती जा रही है, इसलिए प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए भी कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि रोज की इस परेशानी से राहत मिल पाए--गोपाल दास

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। धार रोड को जाम मुक्त रखने के लिए इसे फोरलेन बनाने को लेकर भी काम किया जा रहा है।
-राजिंदर डींगरा, सीईओ नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article