{"_id":"674628a9c7d008ddfe0880a7","slug":"traffic-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-117692-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अवैध रेहडी-फड़ियां बढ़ा रहीं धार रोड पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अवैध रेहडी-फड़ियां बढ़ा रहीं धार रोड पर अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के बीच से गुजरते धार रोड के करीब दो किलोमीटर के हिस्से पर अवैध रेहडी-फड़ियों और अवैध पार्किंग के अतिक्रमण से जाम लग रहा है। मुख्य रूप से सुभाष चौक से लेकर सैलां तालाब तक के अति व्यस्त हिस्से के दोनों किनारे अवैध अतिक्रमण की चपेट में हैं।
इसकी वजह से धार रोड से होते हुए जीएमसी में उपचार के लिए आने वाले लोगों को भी कई बार काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि डीसी कार्यालय, तहसील परिसर, जेके बैंक की मुख्य शाखा, कोर्ट परिसर, बीएसएनएल कार्यालय, एसबीआई की मुख्य शाखा, जीएमसी उधमपुर, सलाथिया चौक और कई अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय धार रोड के इसी हिस्से पर मौजूद हैं। ऐसे में धार रोड पर हमेशा लोगों की भारी आवाजाही बनी रहती है। अवैध अतिक्रमण के कारण इसका दायरा कम होने से लगने वाले जाम के चलते कई बार दो किलोमीटर के इस हिस्से को पार करने में यात्रियों को आधा घंटा लग जाता है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर कामकाजी लोगों खासकर अस्पताल में उपचार के लिए आवाजाही वालों को यहां काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
यहां है अतिक्रमण का बोलबाला
धार रोड पर शहर के सलाथिया चौक, रेलवे चौक, पोस्ट आफिस, अस्पताल गेट, वीनस चौक और इसके आसपास इस अवैध अतिक्रमण का अधिक बोलबाला है। यहां सड़क के किनारे बनी नगर परिषद की पार्किंग से लेकर सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रेहड़ियां लग रही हैं। सलाथिया चौक और रेलवे चौक पर अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। साथ ही अस्पताल गेट के आसपास बिना लाइसेंस वाली कई रेहड़ी व फड़ियां लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धार रोड पर सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक हर दिन गंभीर जाम लगता है। इसकी वजह से जरूरी कामों के लिए जाने वाले लोग काफी परेशान होते हैं। यह शहर का एक अति व्यस्त और काफी महत्वपूर्ण रोड है। यहां जाम लगने के कारणों को दूर करने को लेकर तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।
-करतार चंद
धार रोड पर लगने वाले गंभीर जाम के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोग भी परेशान होते हैं। फिर भी इसके दोनों किनारों पर गाड़ियों की अवैध पार्किंग और रेहड़ियों की बढ़ती समस्या पर कोई रोक नहीं है। -गिरधारी लाल
नगर परिषद के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई मात्र शहर के बाजारों तक ही सीमित नजर आती है, जबकि धार रोड शहर का मुख्य हिस्सा है। इस पर अवैध अतिक्रमण के चलते यहां गंभीर जाम लगने जैसी समस्या से शहरवासी हर रोज परेशान हो रहे हैंं। -अंकित शर्मा
धार रोड पर अवैध अतिक्रमण की समस्या काफी चिंताजनक है। कहीं अवैध बस स्टैंड बन गए हैं तो कहीं गाड़ियों की अवैध पार्किंग और रेहड़ियां की भरमार है। नगर परिषद यहां कभी कभार खानापूर्ति की कार्रवाई करता है, जिससे समस्या खत्म होने की बजाय लगातार गंभीर होती जा रही है। -पवन देव सिंह
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी बाजारों में समस्या को दूर किया जा रहा है। जल्द ही धार रोड पर भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। सभी को सख्त हिदायत है कि कोई भी शहर में किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा न दे। इसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।
-राजिंदर ढि़गरा, प्रभारी सीईओ नगर परिषद