{"_id":"680e8b8eb60c7d0afd00e9eb","slug":"traffic-jam-on-chenani-patnitop-route-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-122700-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग के बीच रविवार को यात्री कई घंटे जाम में फंसे रहे। जाम के कारण यात्री वाहन समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण कई यात्री वाहनों के फेरे रद्द हो गए। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण कई वाहन पटनीटॉप मार्ग से होते हुए डोडा व किश्तवाड़ की ओर रवाना हुए, लेकिन इन्हें जाम का सामना करना पड़ा।
रविवार की सुबह ही चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। एक ओर जहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है, तो वहीं दूसरी ओर घाटी जाने वाले कई टैंकरों को इसी मार्ग पर रोका गया है। इस कारण सड़क पर जगह कम होने से इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ा। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, बिलाल अहमद व शमशेर सिंह ने कहा कि चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग के बीच टैंकरों को नहीं रोका जाना चाहिए। इस मार्ग के बीच जगह-जगह आबादी वाला क्षेत्र है और यदि कोई हादसा घट जाए तो पूरा क्षेत्र परेशानी में पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण कई वाहन पटनीटॉप मार्ग से होकर गुजरे। जबकि दूसरी ओर से भी वाहनों की आवाजाही जारी थी। ऐसे में मार्ग छोटा पड़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन चालकों तथा यात्रियों को जाम से निकलने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहनों के फेरे भी रद्द हो गए।
विज्ञापन
वही, यातायात विभाग के अधिकारी उपेंद्र सिंह ने कहा कि एक तो सड़क का काम चल रहा है, दूसरा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण कई वाहन डोडा, किश्तवाड़ से जाने वाले थे। वे भी इस रास्ते से होकर गए, जिससे जाम लग गया। कुछ समय बाद सब सामान्य हो गया ।