{"_id":"5ddd787e8ebc3e54fd32e61b","slug":"traffic-blocked-udhampur-news-jmu1980735127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों तरफ आवाजाही से पांच घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों तरफ आवाजाही से पांच घंटे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ होने के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे लगा जाम शाम करीब चार बजे खुल पाया।
गौरतलब है कि करीब तीन सप्ताह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। कभी राजमार्ग बंद होने पर यातायात प्रभावित हो रहा है तो कभी जाम लगने पर। मंगलवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ रखी गई थी। जब सैकड़ों की संख्या में दोनों तरफ से वाहन चलने लगते तो सुबह करीब 11 बजे जाम की स्थिति बन गई। पहले तो जाम शहर के जखैनी इलाके में लगा, लेकिन फिर देखते ही देखते असर समरोली तक पहुंच गया। जाम लगने पर जखैनी से समरोली जाम में फंसे वाहन नजर आ रहे थे। वहीं पुलिस ने भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत शुरू की। लंबे इंतजार के बाद जब जाम नहीं खुला तो यात्री भी परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल आए। जिन स्थानों पर यात्रियों के वाहन रुके हुए थे। पुलिस को शाम करीब चार बजे जाम खुलवाने में मदद मिली। जाम के कारण उधमपुर से चिनैनी, लाटी की तरफ चलने वाले यात्री वाहनों की आवाजाही भी बुरी तरह से प्रभावित रही। इसी कारण बहुत ही देरी से वाहन अपने गंतव्य पर पहुंचे।