फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Traders started uniting for the election of the Board of Trade

व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एकजुट होने लगे व्यापारी

विज्ञापन
Traders started uniting for the election of the Board of Trade
उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए जाने के विरोध में कई व्यापारी एकजुट होने लगे हैं। इसी को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार रात को होटल में बैठक कर जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी चुनाव करवाने की बात को कह रहे हैं, लेकिन इसके आयोजन को लेकर जमीनी स्तर पर काम नहीं किया जा रहा है। वहीं अब व्यापारियों के एक वर्ग ने इसका खुल कर विरोध करना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात को व्यापारियों के समूह ने होटल में बैठक का आयोजन कर चुनाव को लेकर खुलकर चर्चा की और मौजूदा इकाई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया। इस बैठक में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा, संजीव शर्मा, कमल किशोर, विनोद कुमार, तरुण गुप्ता, विनोद कुमार, सुभाष गुप्ता व अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों का कहना था कि नियम के अनुसार व्यापार मंडल का कार्यकाल तीन वर्ष तक होता है। मौजूदा इकाई ने तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद भी चुनाव नहीं करवाए हैं, जोकि पूरी तरह से गलत है। व्यापारियों का कहना था कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव की बहुत जरूरत है। कोरोना संकट के कारण व्यापारियों ने बहुत ज्यादा नुकसान को झेला है। इस नुकसान से अभी तक व्यापारी उभर नहीं सके हैं। मौजूदा इकाई ने व्यापारियों की आवाज को उठाने और राहत के लिए सही तरह से काम नहीं किया है। व्यापारियों के भले के लिए चुनाव की बहुत जरूरत है। चुनाव के बाद ही व्यापार मंडल को सही पदाधिकारी मिलेंगे। व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर आवाज को बुलंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed