{"_id":"31988fed389eb66b85c8e11526bad755","slug":"traders-remained-committee-in-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के सम्मेलन में बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के सम्मेलन में बनी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के व्यापारियों ने ऐतिहासिक महासम्मेलन करते हुए तीस साल बाद चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने 31 सदस्य कमेटी का गठन भी किया।
विज्ञापन
कमेटी सदस्यता अभियान चलाकर व्यापार मंडल की नई कमेटी के लिए चुनाव कराएगी। चुनाव व्यापार मंडल के प्रधान रामानंद बारिया की अध्यक्षता में कराए जाएंगे। गोवर्द्धन पैलेस में सुबह से ही व्यापारियों का जमावड़ा जमा होने लगा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पिछले 30 सालों से व्यापार मंडल के चुनाव नहीं कराने पर अपना रोष व्यक्त किया। व्यापारियों की समस्याओं को उजागर किया और व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने अलग-अलग से अपने सुझाव भी दिए। सभी वक्ताओं ने इस बात को लेकर खुशी जताई कि इतिहास में पहली बार उधमपुर के व्यापारी इतनी संख्या में एक मंच पर जमा हुए हैं। व्यापारी एक जुट हैं और नगर के हालात को बदलने में सक्षम हैं।
व्यापारियों के अनुसार देश के आजाद होने के बाद केवल एक बार ही व्यापार मंडल का चुनाव हुआ, जो कई साल पहले हुआ। पहले प्रथा रही कि जो प्रधान बनता है, वह कई सालों तक रहता है।
अब उधमपुर में व्यापारियों की संख्या बढ़ गई है। नए युवा व्यापारी आ गए हैं। पहले इंस्पेक्टर राज का बोलबाला नहीं था। अब व्यापारी वर्ग को तंग किया जा रहा है। उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए युवा व्यापारियों को आगे लाने के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
इस दौरान अनिल अरोड़ा, विक्रम सलाथिया, सुरेंद्र खालसा, जितेंद्र वरमानी समेत 31 व्यापारियों की एक कमेटी का गठन किया गया। जो चुनाव पूरे होने तक पूरी व्यापार मंडल की पूरी प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाएगी।