फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tourists are comming to see snow coverd mountains

बर्फ से लदे पहाड़ देखने पहुंचे सैलानी

Thu, 04 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूूूराे/अमर उजाला, चिनैनी Updated Thu, 04 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
tourists are comming to see snow coverd mountains

बुधवार को मौसम की मेहरबानी से नत्थाटाप की हसीन वादियां सैलानियों को अपनी और आकर्षित कर रही थीं। तेज धूप के बीच चमकती नत्थाटाप की चांदी की तरह चोटी हर किसी का मन बहला रही थी और जो भी नत्थाटाप में पहुंच रहा था उसका कायल हो रहा था।

विज्ञापन


बधवार की सुबह भी देश के विभिन्न राज्यों के सैलानी अपने मित्रों संग, परिवार सहित व नवजोड़े पहुंचे जो नत्थाटाप में बिछी बर्फ  पर मौज मस्ती करते नजर आए। श्री माता वैष्णो देवी दर्शनार्थी भी पत्नीटाप में टूर प्लान के साथ नत्थाटाप रुख कर रहे थे एक दिन के प्लान बनाकर आने वाले सैलानी भी इस स्थल पर पहुंच कर बर्फ पर खूब मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन


पंजाब निवासी हरबंस सिंह, कपिल कुमार ने कहा कि उन्होंने जम्मू का प्लान तब बनाया जब उन्हें पता चला कि नत्थाटाप में बर्फ बारी हुई है। यहां वे पहली बार आए हैं। चारों तरफ बर्फ  की चादर देख वे काफी खुश थे। उनका कहना था कि नत्थाटाप के साथ लगती आसपास की पहाड़ियां भी आकर्षित करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के विशाल सिंह ने कहा कि वह अपने मित्रों के साथ टूर प्लान के साथ नत्थाटाप आए हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें अपने टूर प्लान में बदलाव करना पड़ेगा क्योंकि यहां पर बिछी बर्फ उन्हें उत्साहित कर रही है। इस दौरान कई सैलानी बर्फ  के गोले के साथ तो कुछ हिममानव बनाकर यादगार चित्र खिंचवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed