{"_id":"6830cc8ce768b43281025ecb","slug":"tourist-reached-at-patnitop-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-123481-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आतंकी हमले के एक माह बाद पटनीटॉप में फिर दिखी सैलानियों की चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आतंकी हमले के एक माह बाद पटनीटॉप में फिर दिखी सैलानियों की चहल-पहल
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप के पार्क में जमा सैलानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पार्कों में घूमने के बाद शाम को लौट गए पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहलगाम आतंकी हमले के एक महीने बाद सैलानियों की चहल-पहल फिर से दिखने लगी है। शुक्रवार को यहां पहुंचे सैलानी पटनीटॉप की वादियों में घूमने के बाद शाम को लौट गए। मैदानी इलाकों में इन दोनों पारा चढ़ता जा रहा है। लिहाजा सैलानी पत्नीटॉप का रुख करने लगे हैं।
पटनीटॉप के अलग-अलग पार्कों में शुक्रवार को सैलानियों की रौनक रही। इससे होटल कारोबारियों को आने वाले दिनों में व्यापार बढ़ने की उम्मीद बंधी है। होटल सहायक राजेश ठाकुर और सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी भी ज्यादा पर्यटक होटलों में नहीं ठहर रहे। इक्का-दुक्का कमरा, कभी कभार बुक हो जाता है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही होटलों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ेगी।
वहीं, फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र, दुकानदार राहत गुप्ता व टैक्सी यूनियन प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि करीब एक महीने बाद कुछ गाड़ियां सैलानियों को लेकर पटनीटॉप के साथ नत्थाटॉप पहुंचीं। सीजन एक माह तो बीत चुका है। सीजन की यह अच्छी शुरुआत तो नहीं है लेकिन पटनीटॉप में सैलानियों की चहल-पहल ने कारोबार के नजरिए से नई उम्मीद पैदा की है। आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वह तो चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे राज्यों के सैलानी भी पटनीटॉप की वादियों में पहुंचें और यहां की खूबसूरती का आनंद लें।