{"_id":"616482da8ebc3e29920d0c9a","slug":"tourism-udhampur-news-jmu2455867164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में ग्राम पर्यटन को किया गया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में ग्राम पर्यटन को किया गया लांच
विज्ञापन
पंचैरी के सांकरी देव स्थान पर रस्साकशी के मुकाबले में हिस्सा लेते डिवकाम व अन्य अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/ पंचैरी। दिल्ली व गाजियाबाद के आठ पर्यटकों के पंचैरी पहुंचते ही सोमवार को ग्राम पर्यटन योजना को डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने लांच कर दिया। मीर पंचायत में स्थित सांकरी देव स्थान पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई और पर्यटकों को रिझाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पंचैरी की सुंदर वादियों को देखने के बाद पर्यटकों ने भी अनुभव सांझा किए। पर्यटकों का कहना था कि इतना शांत वातावरण उनको पहली बार देखने को मिला है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन यूथ के तहत प्रदेश में 75 गांव को माडल टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित किए जा रहा है और सोमवार को इसकी शुरूआत उधमपुर जिले की पंचैरी तहसील से हुई है। इस तहसील में तीन गांव को ग्राम पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है। सुबह करीब 11 डिवकाम ने सांकरी देव स्थान इस योजना की शुरूआत की। इसमें पहले कुड नृत्य, सुहाग, लंबी पांखा सहित कई तरह के लोक सांस्कृतिक पेश किए गए। खेल प्रतियोगिता में डिवकाम और पंचायत प्रतिनिधियों की टीम के बीच रस्साकशी का मुकाबला खेला गया, जिसमें डिवकाम की टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद चुलना और अप्पर मीर पंचायत के बीच कबड्डी का मुकाबला खेला गया, जिसमें अप्पर मीर की टीम ने शानदार जीत हासिल की। पर्यटकों ने भी इसका पूरा आनंद उठाया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डिवकाम ने कहा कि जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर इसको कामयाब बनाया है। प्रशासन की टीम ने भी इसके लिए दिन रात कड़ी मेहनत की है। डीसी ने इसके लिए विशेष तौर प्रयास किए और ग्राम विलेज को लांच करने में कामयाबी हासिल की है। पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू किया जाना है। उप राज्यपाल के दिशा निर्देश पर ही इसको लांच किया गया है। होम स्टे की सुविधा पहले भी पर्यटन विभाग चलाता था। लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। अब पर्यटकों को होम स्टे के दौरान ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी। आज के पर्यटकों को बड़े होटलों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनको केवल शांत माहौल में कुदरत के नजारे देखने का अवसर मिलना चाहिए। होम स्टे के जरिए पर्यटकों को लोक संस्कृति के बारे में भी जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से मोंगरी तहसील को भी विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह, बीडीसी पंचैरी जीवन शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
----------
होम स्टे के लिए घर पहुंचने पर पर्यटकों का हार पहना कर किया स्वागत
पहले दिन दिल्ली और गाजियाबाद के दो परिवार पंचैरी में घूमने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के बाद जब इनको होम स्टे के लिए मीर पंचायत में ग्रामीणों के घर ले जाया गया तो इनका स्वागत फूलों का हार पहना कर किया गया। घर में सामान रखने के बाद सभी पंचैरी की हसीन वादियों का आनंद उठाने के लिए टूरिस्ट गाइड के साथ निकल गए। लौटने पर पर्यटकों ने अपने अनुभव सांझा किया। दिल्ली के अनिल कुमार, जितंद्र कुमार, गाजियाबाद के एडवोकेट नरेंद्र कुमार व अन्य पर्यटकों ने पंचैरी में घूमने के बाद कहा कि उन्होंने इतने शांत माहौल वाला स्थान पहले कभी नहीं देखा है। सांकरी देव स्थान से उनको सूर्यास्त का नजारा देखने को मिला है। स्थानीय निवासियों का व्यवहार तो कमाल का था। वह घरों में वापस लौटने के बाद तो इसके बारे में सबको बताएंगे। उनको पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पंचैरी पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा और इस स्थान पर देश व विदेश से भी पर्यटक पहुंचेंगे। इन पर्यटकों को कटड़ा से पंचैरी लाया गया था। ट्रेन की रिजर्वेशन होने के कारण दोनों परिवार रात को रुक नहीं सके। लेकिन इन्होंने ग्रामीणों ने वादा किया है कि अगली बार पंचैरी पहुंच कर रात को जरूर रुकेंगे।
-----
संग्रहालय का पंच से कराया उद्घाटन
पंचैरी के ग्रामीणों ने एक घर के अंदर छोटा सा संग्रहालय भी तैयार किया है। इसमें लकड़ी के तैयार वस्तुएं, घरों में इस्तेमाल की जानी वाली पुरानी वस्तुएं रखी गई हैं। संग्रहालय को विशेष तौर पर पर्यटकों के लिए सजाया गया है। डिवकाम ने मौके पर मौजूद रह कर महिला पंच से इसका उद्घाटन करवाया।

पंचैरी में पर्यटकों के घर पहुंचने पर स्वागत करते ग्रामीण- फोटो : UDHAMPUR