फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   To promote tourism, three-day trekking from 28

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय ट्रैकिंग 28 से

विज्ञापन
To promote tourism, three-day trekking from 28
उधमपुर। पटनीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी डायरेक्टरेट ऑफ टूरिज्म जम्मू के साथ मिलकर तीन दिवसीय ट्रैकिंग का आयोजन करने जा रहा है। तीन दिन की ट्रैकिंग सनासर से संखपाल तक होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग ऊंचे पर्वतीय इलाकों को देखने का आनंद प्राप्त करेंगे और प्राकृतिक की सुंदरता को देखने के साथ स्थानीय सांस्कृतिक के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। ट्रैकिंग 28 से 30 सितंबर तक होगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और मौजूदा समय में सरकार ने ज्यादा ध्यान पटनीटॉप की तरफ लगाया है। 25 से 26 सितंबर तक पटनीटॉप में मानसून फेस्टिवल होगा। इसमें प्रदेश के साथ व अन्य कई राज्यों के पर्यटक पहुंच कर इसका आनंद उठाएंगे। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ अन्य कई राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को ट्रैकिंग का आयोजन होगा। इसके लिए पीडीए ने तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रैकिंग में हिस्सा लेने के लिए लोग आन लाइन व आफ लाइन आवेदन कर सकते हैं। आन लाइन आवेदन पीडीए की वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है। जबकि आफ लाइन मोड में आवेदन पटनीटॉप डेवलपमेंट अथारिटी कार्यालय में फार्म भर कर किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर रखी गई और 22 सितंबर को इसके लिए चुने गए लोगों की सूची फाइनल कर दी जाएगी और चुने गए लोगों को फोन के जरिए सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले को फार्म भरने के साथ मेडिकल स्वास्थ्य व चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी देनी होगी। फार्म भरने के साथ 500 रुपये फीस देनी होगी। यह फीस नान रिफंडेबल होगी। ट्रैकिंग के पुरुषों के साथ महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। चुने गए लोग 28 से 30 तक सनासर से संखपाल पाल तक ट्रैकिंग कर प्रकृति का आनंद उठाने के साथ स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक व खान पान के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed