{"_id":"1c132e9b8448c23a029ad53a2790de4f","slug":"three-students-injured-in-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में हिंसक झड़प तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में हिंसक झड़प तीन छात्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वीरवार की दोपहर को स्कूली छात्रों में झड़प हो गई। इस दौरान तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गयी। देखते ही देखते झड़प इतनी अधिक हो गई कि जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई। सभी कटड़ा के ही रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल थाना प्रभारी की अगुवाई में मौके पर पहुंचा और प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। मामला स्कूली छात्रों से जुडे़ होने के कारण उनके परिजनों से संपर्क किया गया और बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन