फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three-storey house burnt to ashes, three injured

तीन मंजिला मकान जल कर राख, तीन घायल

विज्ञापन
Three-storey house burnt to ashes, three injured
तीन मंजिला मकान में लगी आग। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अचानक बेड़ा भाटा-सरकूट गांव में एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इससे पूरा मकान जल कर राख हो गया। लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। इस बीच तीन लोग घायल भी हुए। एक किराए पर रह रहे बच्चे के दोनों हाथ जल गए। मकान मालिक जतिंद्र शर्मा की पत्नी सिंधु शर्मा ने अपने बच्चे को लेकर छलांग लगा दी। इससे उसकी टांग में चोट लग गई। साथ ही पास में रह रहे एक व्यकित आशीष शर्मा को भी हाथ में चोट आई।
विज्ञापन

घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। भारतीय सेना व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद दमकल विभाग के आने पर आस-पास के घरों को जलने से बचा लिया गया। इस दौरान रेड क्रास सोसाइटी के सदस्य व आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग के समय पर न आने के कारण स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। मकान में लगभग सारा समान जल गया, जो बचा भी तो वह भी पानी डालने के कारण खराब हो गया। लाखों रुपये का जिम का सामान भी उस घर में रखा हुआ था वह भी जलकर राख हो गया। लगभग दो घंटे के बाद ही पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। यह गांव शहर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बाद भी दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंच पाया। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed