{"_id":"1bf66a5fb1b9322af65c0a595a50bc0b","slug":"three-injured-in-road-accident-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन हुए घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनदोमेल क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने वीरवार रात को मारुति कार को टक्कर मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायल होने वाले तीनों लोग शादी समारोह में जा रहे थे। घायलों को प्रत्यक्षदर्शियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बट्टलमोड़ में एक शादी समारोह में जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसा रौनदोमेल क्षेत्र में तब हुआ, जब तीनों लोग मारुति कार (नंबर जेके 02 एन 8321) में सवार होकर चनुंता से बट्टलमोड़ जा रहे थे।
विज्ञापन
रौनदोमेल के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने मारुति को टक्कर मारी, जिसमें गाड़ी में सवार तीनों यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान गंधर्व सिंह, उनकी पत्नी बेबी देवी व मखना देवी पत्नी ज्ञान सिंह के रूप में हुई है, तीनों कथीलगंजू के निवासी हैं। घायलों को प्रत्यक्षदर्शियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन