{"_id":"612fc8d38ebc3e882b723d8c","slug":"three-doctors-after-post-mortem-handed-over-the-dead-body-to-the-relatives-udhampur-news-jmu2427551156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डाक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डाक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के गांव कलसोत में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ बुधवार को जिला अस्पताल में तीन डाक्टरों का बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिवार के हवाले कर दिया। महिला का अंतिम संस्कार देविका नदी के श्मशान घाट पर किया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह कलसोत गांव में प्रवीना देवी (34) पत्नी राजेंद्र सिंह का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकता मिला था। पति ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव को नीचे उतार कर घर पहुंचा दिया था। जब पुलिस को इसका पता चला था तो पुलिस की एक टीम ने मौके पर पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके साथ जब इसकी सूचना महिला के मायके वालों को मिली तो उन्होंने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया था। शव की हालत को देख कर पुलिस को भी कुछ संदेह हुआ तो महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के तीन डाक्टरों के बोर्ड का गठन कर बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। दोपहर के समय महिला का अंतिम संस्कार देविका शमशान घाट पर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में मौजूद भाई ने दूसरे दिन भी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी बहन की सोमवार रात को ही हत्या कर दी गई थी और रात को ही शव को पेड़ पर लटका दिया गया था। 13 वर्ष पहले बहन की शादी राजेंद्र सिंह से करवाई थी और छह महीने तक सब ठीक चला। लेकिन फिर पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जब हालात ज्यादा खराब हुए तो इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में भी की। एक बार वुमन सेल में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन फिर भी वह नहीं सुधरा और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर भी बहन को राखी बांधने के लिए घर नहीं आने दिया गया। उनकी मांग है कि पति पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
एसएचओ से मिला मायके वालों का शिष्टमंडल
महिला के मायके वालों का शिष्टमंडल बुधवार को एसएचओ पंचैरी से मिला और उनको पूरी बात बताई। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से मांग की कि इसकी पूरी जांच की जाए। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रवीना की हत्या की गई है। उनकी मांग है कि आरोपियों के सख्त से सख्त सजा दी जाए।