{"_id":"62814baa0cfbb520ab7cfce2","slug":"thirty-panchos-sarpanches-join-bjp-udhampur-news-jmu25989338","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस पंचो, सरपंचों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंपर्क कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर के जखैनी इलाके में एक जनसंपर्क समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पीएमओ मंत्री डा. जितेंद्र सिंह मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों समर्थकों के साथ समाज सेवक स्वर्ण सिंह राठौर के अलावा जिले के विभिन्न इलाकों के करीब 30 सरंपचों, पंचो ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
कार्यक्रम से पूर्व जखैनी इलाके में स्वर्ण सिंह की ओर से पीएमओ मंत्री के स्वागत में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इसमें पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह का उधमपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जखैनी इलाके में निकाली गई रैली समारोह स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें काफी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यातिथी व अन्य सम्मानित अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें सबसे पहले समाज सेवक स्वर्ण सिंह राठौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनका मुख्यातिथि डा. जितेंद्र सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद जिले के विभिन्न इलाकों से आए करीब 30 से अधिक सरपंचों व पंचों को बारी-बारी से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस मौके पर काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। समारोह के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, सुरिंद सिंह खालसा, डीडीसी परीक्षित सिंह, बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा व अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।