{"_id":"60d776958ebc3e343478c0df","slug":"thieves-blew-cash-and-jewelry-in-kishtwar-s-liver-udhampur-news-jmu2381944169","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ के जिवर में चोरों ने नकदी और गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ के जिवर में चोरों ने नकदी और गहने उड़ाए
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिवर गांव में चोरों ने एक घर से सोने के गहने नकदी और अन्य सामान पार कर लिया। पुलिस ने अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचे चोरों के बारे में जानकारी ली।
फकीर चंद जिवर गांव में मकान तीन साल से मकान बनवा रहे हैं। दो दिन पहले वह अपने घर सरथल गांव में किसी काम से गए हुए थे। शुक्रवार रात खिड़की तोड़ चोर घर में घुसे और गहने व नकदी ले गए। घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसियों ने सुबह दी। इसके बाद वह पहुंचे तो घर की हालत देख बेहोश हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस कर्मी एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। फकीर चंद का कहना है कि चोरों ने लगभग 10 से 12 तोले सोना, 50 हजार से अधिक नकदी चोरी कर ली। यहां तक कि एलसीडी भी खोलने के बाद चोरों ने कपड़े में बांध रखा था जिसे वह नहीं ले जा सके हैं। उन्होंने बताया कि बेटे मनमोहन सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले ही सोने के जेवरात जम्मू से खरीदे थे। उनका कहना है कि उनका बेटा सीआरपीएफ में हैं। इन दिनों उसकी ड्यूटी बनारस में है। पुलिस का मानना है कि चोर स्थानीय हो सकते हैं। उन्होंने पूरे घर की रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। चार माह पहले भी इसी गांव में बड़ी चोरी हुई थी। अभी तक कोई भी चोर नहीं पकड़ा जा सका।
मारपीट में दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
किश्तवाड़। चौगान मैदान में दो युवकों में मारपीट हो गई। इन दोनों में एक शिक्षक और दूसरा इकजुट पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। लंबे समय से रंजिश के चलते दोनों आमने-सामने आ गए थे। दोनों ने गालियां देकर मारपीट कर दी। दोनों की पहचान शिक्षक रणमीति सिंह और नेता मनेश्वर शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। संवाद