फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thief

सब्जी व्यापारी के घर से 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी उड़ाई

विज्ञापन
thief
उधमपुर: चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला तथा कमरे में बिखरा पड़ा सामान. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर में रविवार को एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार रात को अपर रहमती इलाके में स्थित एक मकान से चोर तीन लाख रुपये से ज्यादा की नकदी ले उड़े। घर में सोने व चांदी के आभूषण भी थे, लेकिन चोरों ने उन्हें छुआ तक नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को सब्जी व्यापारी यशपाल शर्मा का पूरा परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पखलाई गया था। परिवार के कुछ सदस्य रविवार को जब घर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं, और सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखी अलमारियों को तोड़ा गया था, और बिस्तर उलट कर गद्दों को फेंक दिया था। घर की यह हालत देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए।
विज्ञापन

यशपाल ने बताया कि जब उन्होंने घर की यह हालत देखी तो उन्हें अंदाजा हो गया था कि घर से चोरी हुई है। जब लॉकर जाकर देखा तो पाया कि चोर सारी नकदी ले गए थे। लॉकर में तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि वह सब्जी का व्यापार करते हैं। मंडी जाकर इन रुपयों से अन्य व्यापारियों का भुगतान करने वाले थे। रविवार को मंडी नहीं जाना था, इसलिए इतने रुपये लाकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोरों ने केवल नकदी पर ही हाथ साफ किया है। कमरे में सोने व चांदी के आभूषण भी रखे थे, लेकिन चोरों ने उन्हें हाथ भी नहीं लगाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची मामले की जांच शुरू की। पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाई जाए, और चोरों के गिरोह को पकड़ा जाए। अब घरों में रखा सामान और सड़क पर खड़े वाहन सुरक्षित नहीं हैं।

-----
दो दिन में दूसरी घटना
गौरतलब है कि दो दिनों के अंदर हुई यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार रात को भी शहर के अपर ओमाड़ा इलाके में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी के साथ घर के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। यहां से चोर एलईडी टीवी भी ले गए थे।

उधमपुर: चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला तथा कमरे में बिखरा पड़ा  सामान.

उधमपुर: चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला तथा कमरे में बिखरा पड़ा सामान.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed