फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thief

घर के ताले तोड़कर नकदी-सामान ले गए चोर

विज्ञापन
thief
उधमपुर। शहर के वार्ड-17 में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। शनिवार शाम जब पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 17 निवासी राकेश कुमार का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने दो दिन पहले घर से बाहर गया था। शादी संपन्न होने के बाद उनकी बेटी आशना अपने भाई के साथ घर पहुंचीं। जब उसने गेट खोला और अंदर गई तो घर के दरवाजे का ताला टूटा देखकर हैरान रह र्गइं। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां भी टूटी थीं। आशना ने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। इसके बाद सभी लोग घर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। आशना ने बताया कि चोर घर के अंदर से एलईडी, 15 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए हैं। चोरों ने हजारों रुपये का नुकसान किया है और कीमती सामन भी खराब किया है। चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं आए दिन चोरी के मामले सामने आने के बाद शहरवासियों की भी चिंता बढ़ गई है। इससे पहले चोरों ने रठियान इलाके में एक ही रात दस से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और लाखों के जेवर के साथ कई बाइक भी चोरी कर गए थे। पुलिस अभी तक चोरी के किसी बड़े मामले को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाई है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे चोरी के मामलों से शहरवासियों की भी चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed