{"_id":"6238bee86bf6fb6bfb1d5c2d","slug":"thief-udhampur-news-jmu2561792191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर से चांदी की मूर्ति व लाखों के आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर से चांदी की मूर्ति व लाखों के आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन
रामनगर में चोरों का निशाना बना राममंदिर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर तहसील की लड़ाना पंचायत में स्थित राम मंदिर में रविवार देर रात को चोरों ने चांदी की मूर्तियों के साथ लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पुजारी को इसका पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी मूलराज निवासी लड़ाना जब मंदिर पहुंचे तो उसका दरवाजा खुला हुआ था। पुजारी का निवास मंदिर के पास ही है। वह मंदिर के दरवाजे पर कभी ताला नहीं लगाते थे। जब सोमवार को उन्होंने मंदिर का दरवाजा खुला और मंदिर के अंदर से मूर्तियां और सभी आभूषण गायब देखे तो वह हैरान रह गए। वह तुरंत इसकी जानकारी देने के लिए रामनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और एसएचओ को पूरी बात बताई। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का जांच में पता चला कि चोरों ने मंदिर से माता वैष्णो देवी की एक चांदी की मूर्ति, एक भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की मूर्ति, तीन तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और एक लाख 10 हजार की नकदी साफ कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर चोरों ने इस वारदात को अंजाम कैसे दिया?