फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Thief

घर के ताले तोड़ नकदी व सामान पर हाथ किया साफ

विज्ञापन
Thief
उधमपुर: कॉलटा गांव मैं चोरों द्वारा एक घर में चोरी कर बिखरा हुआ पड़ा सामान. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के कालटा इलाके में वीरवार देर रात को चोरों ने घर के ताले तोड़ हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब मकान मालिक घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए देख कर हैरान रह गए, और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान का मालिक प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। शुक्रवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देख कर हैरान रह गया। इसके बाद जब अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा था। चोरों ने घर में सभी अलमारियों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान चुरा लिया। हालांकि, कोई कीमती गहने नहीं थे। करीब तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इसके साथ कुछ सामान ले उड़े।
विज्ञापन

घर को इस हालत में देखकर घर के मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रीतम ने बताया कि करीब नौ महीने पहले भी चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया था। जब घर पर कोई नहीं था तो चोरों ने ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी व सामान पर हाथ कर दिया था। उस समय करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। पुलिस ने उस समय भी मामला दर्ज कर जांच की थी। वहीं, इसके बारे में जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासियों का कहना था कि चोरों ने अब शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उधमपुर: कॉलटा गांव मैं चोरों द्वारा एक घर में चोरी कर बिखरा हुआ पड़ा सामान.

उधमपुर: कॉलटा गांव मैं चोरों द्वारा एक घर में चोरी कर बिखरा हुआ पड़ा सामान.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed