फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Theme park being built on the banks of river Devika

देविका नदी के तट पर तैयार किया जा रहा थीम पार्क

विज्ञापन
Theme park being built on the banks of river Devika
उधमपुर। देविका नदी के इतिहास की जानकारी देने को लेकर शहर के अंदर देविका थीम पार्क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 4.65 करोड़ की लागत से देविका नदी के तट पर देविका थीम पार्क तैयार किया जा रहा है। इसके बनने के बाद पर्यटक देविका घाट के साथ ही थीम पार्क को भी देख सकेंगे। इसके जरिए देविका नदी के इतिहास पर रोशनी डाली जाएगी। मौजूदा समय में इसका निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

देविका नदी को गंगा नदी की बड़ी बहन के नाम से जाना जाता है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। देविका नदी के इतिहास से संबंधित बहुत सी कहानियां है, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन अब लोगों को इसकी जानकारी देविका थीम पार्क के जरिए मिलेगी। पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 4.65 करोड़ की लागत से देविका थीम पार्क का निर्माण कार्य देविका नदी के किनारे पर किया जा रहा है। जिस स्थान पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है, पहले वहां जलशक्ति विभाग का स्टोर था। करीब दो वर्ष पहले जिला प्रशासन ने स्टोर को हटा कर देविका थीम पार्क का निर्माण करने व स्टोर की जमीन को खाली करने के आदेश जारी किए थे। अभी इसको लेकर काम शुरू ही हुआ था कि कोरोना संकट सामने आ गया और इसको लेकर काम धीमा पड़ गया। कोविड से थोड़ी राहत मिलने के बाद 2020 में इसका काम शुरू किया गया अब यह कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। मौजूदा समय में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। पार्क के अंदर एक कल्चर सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिसके अंदर लोगों को जम्मू-कश्मीर की संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ देविका नदी के इतिहास के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके अंदर लोगों के बैठने की सुविधा होगी और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। जो भी पर्यटक पार्क को देखने आएंगे तो उनके वाहन को पार्क करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस वर्ष के अंत तक पार्क के बन कर तैयार होने की पूरी संभावना है। यह उधमपुर शहर का सबसे भव्य पार्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed