फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   theft

रेड जोन में दुकान और घर के टूटे ताले

विज्ञापन
theft
उधमपुर। कोरोना संकट के बीच शनिवार देर रात को चोरों ने रेड जोन के अंदर एक दुकान और घर को निशाना बना कर हजारों की नकदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब लोगों को इसका पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ सीसीटीवी की फुटेज लगी है, जिसमें पांच किशोर चोरी करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

शक्तिनगर को रेड जोन बनाया गया है और मौजूदा समय में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए है कि न तो कोई रेड जोन के अंदर जाएगा और न ही कोई रेड से बाहर निकलेगा, लेकिन इसके बावजूद शनिवार देर रात को चोरों ने मोहल्ले में दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे लिया। जानकारी अनुसार शंकर दास के घर में सभी लोग अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात को चोर उनके घर के अंदर पहुंचे और कमरे में जाकर बैग उठाया और फरार हो गए। बैग के अंदर करीब 15 हजार रुपये की नकद राशि और कुछ सोने के गहने रखे हुए थे। चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और कमरों में सो रहे किसी को भी इसका पता नहीं चला। इसके बाद चोर रमन कुमार की दुकान पर पहुंचे। छत से दुकान के अंदर पहुंचे और अंदर रखी करीब पांच हजार रुपये की नकद राशि और दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

इसके साथ दुकान के अंदर नमकीन जूस पिया और फिर दुकान से निकल गए। दोनों को इसके बारे में सुबह पता चला और सभी हैरान रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि शंकर दास के घर के सामने वाले घर में सीसीटीवी लगा हुआ है। जब सीसीटीवी की फुटेज की अच्छी तरह से जांच की तो पांच लोग रात करीब दो बजे शंकर दास के घर से बाहर निकलते नजर आए। पांचों की उम्र 15 से 17 वर्ष के करीब लग रही थी। स्थानीय निवासियों का कहना था कि शक्तिनगर के रेड जोन बनने के बाद दिन रात पुलिस का पहरा रहता है, इसके बावजूद चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए है। पुलिस को सख्ती के साथ जांच कर चोरों को पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed