फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Theft in Seven Places in Amroha Panchayat

Udhampur News: अमरोहा गांव में चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़े, कृषि विभाग के दफ्तर को भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
Theft in Seven Places in Amroha Panchayat
रामनगर। चोरों द्वारा तोड़ा गया किराने की दुकान का दरवाजा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर/ रामनगर। रामनगर की पंचायत अमरोहा के मोड़ा पदराका के वार्ड नंबर छह और सात में चोरों ने वीरवार की रात पांच घरों के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं चोरों ने कृषि विभाग के कार्यालय को भी नहीं छोड़ा। इसके अतिरिक्त चोरों ने करियाने की एक दुकान में भी सेंध लगाई।
एक ही रात में सात जगहों पर चोरी की वारदात होने से क्षेत्रवासी सकते में हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है,लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, एक ही रात में पांच घरों के ताले चोरों ने तोड़ डाले। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह खतरे की घंटी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरों ने वार्ड नंबर छह और सात के उन घरों को निशाना बनाया, जिनमें कोई नहीं था। परिजन किसी रिश्तेदार अथवा दूसरे मकानों में गए हुए थे। घरों पर ताले लटके देख चोरों ने इन्हें तोड़ दिया लेकिन खाने-पीने के सामान और कपड़ों के अलावा उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया। इसके उपरांत चोरों ने क्षेत्र में करियाने की एक दुकान और कृषि विभाग को भी निशाना बनाया, लेकिन यहां भी इन्हें अधिक कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह तेज बारिश हो रही थी। इस कारण वह दुकान पर नहीं जा सके। सुबह 10:30 बजे क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है। दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का एक हिस्सा टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब इस बारे में ग्रामीणों को पता चला तो सभी वहां पर पहुंच गए और अन्य कई घरों के ताले भी टूटे होने की बात बताई।
उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेने कबबाद मामला दर्ज किया है। दुकानदार ने बताया कि चोर अपने साथ औजार लेकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर औजार यहीं पर ही छोड़ गए। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है।

राजिंदर सिंह, ओम प्रकाश, करनैल सिंह व अन्य ने बताया कि दो वर्ष पहले भी इसी मोहल्ले में तीन घरों में चोरी हुई थी। अब फिर से वारदात हुई है। पुलिस को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed