फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The two buildings will be breaking for Parking

दो इमारतें तोड़कर बनेगी पार्किंग

Wed, 10 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The two buildings will be breaking for Parking

लोकल बाडीज के निदेशक सौजन्य शर्मा ने व्यापार मंडल से हुई बैठक के दौरान घोषणा की है कि बॉयज सेंटर मिडिल स्कूल और पुराने वुमेन कालेेज की इमारतों को तोड़कर पार्किंग तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


उधमपुर में एक दिवसीय दौरे के दौरान व्यापार मंडल की टीम डायरेक्टर लोकल बाडीज से मिला। बैठक में नगर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। बताया गया कि नगर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर को सुंदर बनाने के कई प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। पार्क और पार्किंग के अलावा टाउन हाल की व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर ने कहा कि नगर को सुंदर बनाने के कई प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट में पार्किंग व्यवस्था भी है। पार्किंग के लिए दो पुरानी इमारतों को तोड़ा जा रहा है। नगर के बीच पार्किंग व्यवस्था जल्द ही तैयार हो जाएगी। उन्होंने व्यापार मंडल को कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी आती है तो वह जम्मू आकर भी उनसे मिल सकते हैं।


व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल मेें प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा, चेयरमैन जितेंद्र कुमार वरमानी, उप चेयरमैन सुरेंद्र अरोड़ा, उपप्रधान विजय कुमार और नरेंद्र कुमार महासचिव अनिल वसंती, सचिव संजीव शर्मा, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, दिलावर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed