फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The temperature in the district dropped due to rain

झमाझम बारिश से गिरा जिले में तापमान

विज्ञापन
The temperature in the district dropped due to rain
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को एक बार फिर से झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो गई है। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही और शाम के समय तापमान में इतनी अधिक गिरावट हो गई कि शहर में लोग बिना पंखे के भी आराम से बैठ पा रहे थे।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज शुक्रवार रात को ही बदल गया था। रात को घंटों तक झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह बारिश बंद थी, लेकिन बादल छाने के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह करीब 11 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई और इसके बाद रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीच में तेज बारिश होने पर शहर के कुछ इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

सुभाष चौक के नजदीक जलभराव होने पर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस स्थान पर इतना अधिक जलभराव हो गया था कि शहरवासियों को निकलने के लिए भी स्थान नहीं मिल पा रहा था। इसके साथ एमएच चौक, शिवनगर में जलनिकासी न होने पर नाले का पानी सड़कों पर पहुंच कर परेशानी पैदा कर रहा था। बारिश के बाद दोपहर के समय तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई और शाम तक तो तापमान में इतनी अधिक गिरावट हो गई कि लोग बिना पंखों के भी घरों में आराम से बैठ रहे थे। शाम के समय मौसम सुहावना होने के बाद काफी संख्या में शहरवासियों ने बाहर निकल कर सैर करने का भी आनंद उठाया। इसके साथ शाम के समय बाजार में लोगों की बहुत ज्यादा संख्या में मौजूदगी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। सुबह के दोपहर तक रुक रुक कर बारिश हो सकती है और तापमान में और भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed