{"_id":"6163357d8ebc3e656d1a3b2a","slug":"the-situation-did-not-improve-even-after-the-removal-of-370-udhampur-news-jmu2455127175","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 हटने के बाद भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 हटने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन
किश्तवाड़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती रविवार को चिनाब वैली के चार दिवसीय दौरे के तहत किश्तवाड़ पहुंची हैं। इस दौरान मुगल मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दो साल बाद जिला किश्तवाड़ में आई हूं। उन्होंने कहा बड़ी मुसीबत में हैं लोग, कश्मीर में आज भी हालात ठीक नहीं हैं। हत्याओं से कश्मीर का माहौल खराब हुआ है। बताया गया था कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो सबके लिए अच्छा होगा। रोजगार मिलेगा, शांति होगी, पानी मिलेगा, सड़कें-पुल बनेंगे और कश्मीरी बिरादरी है के लिए भी अच्छा होगा। लेकिन जो काम पहले शुरू हुए सब बंद कर दिए गए।
मेरे कार्यकाल में वायलू टनल बनना था, उस का डीपीआर तैयार हुआ था उसका भी काम नहीं हुआ। राशन के लाले पड़े हुए हैं, महंगाई बढ़ गई है। पावर प्रोजेक्ट में यहां के लोगों को कोई रोजगार नहीं दिया गया। फॉरेस्ट एक्ट लाया गया, उससे लोगों को ही तंग किया जा रहा है। वनों में रह रहे लोगों को निकाला जा रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कार्यालयों से फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं। बीपीएल को एपीएल कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम यहां उस समय आए थे जब हालात खराब होते थे, परंतु आज हालात ठीक हैं, कुछ मुश्किलें जरूर हैं वह भी जल्दी हल होंगी। दिल्ली वालों से कहते हैं कि आपने जो किया वह गलत किया।
पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 खत्म कर हमारा ताज छीना गया। चाहे डोगरा हो हिंदू हो गुज्जर, कश्मीरी हो या फिर मुस्लिम या सरदार हो उसके सिर पर 370 ताज था, उसे समाप्त कर हमें सड़क पर फेंक दिया। एकजुट होकर 370 वापस लेना हमारा हक है। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व एमएलसी फिरदोस टाक और नासिर हुसैन शेख भी उपस्थित रहे। डाकबंगला में कई प्रतिनिधिमंडल मिले। साथ ही पार्टी के एक कार्यकर्ता के शादी समारोह में भी शामिल हुईं। दौरे के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।