{"_id":"67897c7f5cf48f819700f0b3","slug":"the-road-leading-to-dhar-road-is-in-bad-condition-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119359-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार रोड को जाने वाली सड़क खस्ताहालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार रोड को जाने वाली सड़क खस्ताहालत
Fri, 17 Jan 2025 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
मजालता। धार रोड को जाने वाली सड़क मे बट्टल मोड से मजालता तक सड़क की हालत बहुत खस्ता हो गई है। इस मार्ग पर वाहनों का भारी आवागमन रहता है लेकिन सड़क मार्ग पर बने गहरे गड्डों, दरारो की वजह से आम राहगीरों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के इन गड्डों को बचाने के चक्कर में आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
कई बार इसमें पेच वर्क भी हुआ है लेकिन यह रोड बहुत खराब होता जा रहा है। सड़क में जगह- जगह गड्डे व नालीनुमा दरारे होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आस-पास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की इस जर्जर और खस्ताहाल सड़कों से प्रशासन और विभागीय अधिकारी पूरी तरह बेखबर हैं।