{"_id":"37d750869b859f6ff9d5a4099b62a5a9","slug":"the-recruitment-of-65-young-in-multinationals-companies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 युवा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 युवा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुए भर्ती
ब्यूराे/अमरउजाला, रामबन
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन जिले के पढ़े-लिखे 65 युवाओं को साक्षात्कार के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भर्ती कर लिया गया। उड़ान के तहत आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में नौ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सैकड़ों युवाओं का साक्षात्कार किया।
विज्ञापन
युवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘उड़ान’ योजना के तहत भर्ती युवा विभिन्न विषयों से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, डिग्री और इंजीनियरिंग किए हुए थे।
विज्ञापन
साक्षात्कार के लिए आई नौ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इन युवकों को न केवल मौखिक जानकारी प्रदान कीं, बल्कि पुस्तिकाएं भी दी और बहुराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार पाने के लिए आवश्यक क्षमताओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
सहायक परियोजना उड़ान, राष्ट्रीय सकल विकास निगम आनीनग पंडित ने बताया कि चुने गए युवाओं को तीन से छह महीने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उस दौरान उन्हें आवास और चिकित्सा बीमा के अलावा 2500 रुपए प्रति महीने वजीफा भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें कंपनी में नियमित नौकरी प्रदान की जाएगी।