{"_id":"5f206b598ebc3e6373141539","slug":"the-rally-udhampur-news-jmu215339772","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर पुलिस की ओर नशा विरोधी रैली का आयोजन कर लोगों को ड्रग्स से होने वाले दुष्परिणमों के प्रति जागरूक किया गया। एसडीपीओ जीआर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता रैली में पुलिस कर्मियों सहित कस्बे के युवाओं ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर भाग लिया।
इस दौरान लोगों को ड्रग्स से दूर रहने व अपने बच्चों को इससे दूर रखने के लिए सतर्कता व सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। रामनगर पुलिस स्टेशन से आरंभ हुई यह ड्राईव विभिन्न बाजारों के चौक चौराहे से होते हुए अंत में पुलिस स्टेशन में आकर संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में ड्रग्स, समाज के लिए बड़ा खतरा बन गया है। बहुत से युवा जाने अनजाने में इसके चपेट में आ रहे हैं। यह हर किसी के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
इससे बचने के लिए समाज के सभी लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है, ताकि वह युवाओं पर नजर रख सके और किसी भी युवा के इस जाल में फंसने से पहले ही उसपर रोक लगा सकें। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि नशाखोरी समाज के लिए अभिशाप है। इससे बचने के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को अधिक महत्व दें।