फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The police should catch those who soot on the picture or else they will hit the streets

तस्वीर पर कालिख पोतने वालों को पुलिस पकड़े वरना सड़कों उतरेंगे

विज्ञापन
The police should catch those who soot on the picture or else they will hit the streets
उधमपुर। कुछ सप्ताह पहले वार्ड एक की पार्षद प्रीति खजूरिया की तस्वीर पर कुछ शरारती लोगों ने कालिख पोत दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस स्टेशन व एसएसपी कार्यालय में की गई, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस नगर परिषद का सहयोग नहीं कर रही है। मामले में जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पार्षद इसके विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह चेतावनी नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को साजिश के तहत उनके वाहन को पुलिस ने समारोह स्थल पर नहीं जाने दिया, जिसके बारे में भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कुछ दिन के बाद वार्ड एक की पार्षद की तस्वीर पर किसी ने कालिख पोत दी। नगर परिषद ने एसएसपी को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही पार्षद ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कई सप्ताह बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

इस बारे में एसएसपी का कहना है कि तस्वीर पर कालिख पोतने का कोई मामला दर्ज नहीं हो सकता है। अगर पार्षद किसी का नाम लेती हैं तो कोई कार्रवाई संभव है। 28 अगस्त को पार्षद ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान भी नगर परिषद की टीम को पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वाले कर्मचारियों के साथ लड़ाई करते हैं और रेहड़ियों का हटाने से मना कर देते हैं। लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली समझ से परे है। उपराज्यपाल के सलाहकार शहर का दौरा करते हैं, लेकिन पार्षदों को बुलाने के बजाए डीडीसी, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों को तवज्जो दी जा रही है। पार्षद पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध करते हैं। अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्षद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। साथ ही प्रशासनिक कार्यक्रमों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed