फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The performance of drinking water

पीने के पानी को किया प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
The performance of drinking water

बिरमा पुल वार्ड नंबर आठ व चक्क दयाली के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को काफी दूर से पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिरमा पुल के पास पीएचई विभाग के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भूषण सिंह ने बताया की उनके क्षेत्र में पानी के पाइप नहीं बिछाने के कारण गांव वासियों को पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में प्राकृतिक स्रोत भी काफी दूर होने के कारण लोगों को पीने का पानी लाने के लिए काफी समय लगता है, जिस कारण उनके काम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि गांव वासियों ने इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों यहां तक की राजनीतिक नेताओं को भी अवगत करवाया, लेकिन सिवाय आश्वासन के उपरांत भी कुछ नहीं हुआ, जिस कारण गांव वासियों में विभाग तथा राजनेताओं के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र में पानी के पाइप बिछाए जाएं तथा गांव वासियों को पानी की सप्लाई दी जाए।


वहीं उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनके गांव में पाइप नहीं बिछाए गए तो उन्हें मजबूर होकर जिला विकास आयुक्त का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed