{"_id":"29b918d7c1bad4ee4c74788cd0dd8e06","slug":"the-performance-of-drinking-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने के पानी को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने के पानी को किया प्रदर्शन
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरमा पुल वार्ड नंबर आठ व चक्क दयाली के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को काफी दूर से पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिरमा पुल के पास पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भूषण सिंह ने बताया की उनके क्षेत्र में पानी के पाइप नहीं बिछाने के कारण गांव वासियों को पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव में प्राकृतिक स्रोत भी काफी दूर होने के कारण लोगों को पीने का पानी लाने के लिए काफी समय लगता है, जिस कारण उनके काम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि गांव वासियों ने इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों यहां तक की राजनीतिक नेताओं को भी अवगत करवाया, लेकिन सिवाय आश्वासन के उपरांत भी कुछ नहीं हुआ, जिस कारण गांव वासियों में विभाग तथा राजनेताओं के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र में पानी के पाइप बिछाए जाएं तथा गांव वासियों को पानी की सप्लाई दी जाए।
वहीं उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनके गांव में पाइप नहीं बिछाए गए तो उन्हें मजबूर होकर जिला विकास आयुक्त का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।