फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The performance by the children, three teacher suspended

बच्चों ने किया प्रदर्शन, तीन शिक्षक निलंबित

Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The performance by the children, three teacher suspended
शिक्षकों की कमी पर रामबन में प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

शिक्षकों की कमी से परेशान कोरा डेरा के अपर मिडिल प्राइमरी मिडिल स्कूल के बच्चों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी ने स्कूल के तीन शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


दरअसल, जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर कोरा डोरा के सरकारी अपर प्राइमरी स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही थी। सोमवार को आखिर बड़ी संख्या में इस स्कूल के बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ जिला मुख्यालय पर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन किया। डीसी मो. अयाज ने प्रदर्शनकारी बच्चों से बात की।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि स्कूल में मात्र चार शिक्षक ही तैनात हैं। इनमें से एक को जनगणना में लगा दिया गया है। बाकी तीन शिक्षक भी अक्सर गैर हाजिर रहते हैं या फिर देर से स्कूल पहुंचते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए डीसी ने सीईओ मो. शरीफ चौहान को स्कूल के तीनों शिक्षकों सबारा आरा, रुबीला और अतिकुल रहमान को तत्काल निलंबित करने के आदेश दे दिए साथ ही इस मामले की जेडईओ को सात दिन के अंदर इसकी जांच रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। यह भी निर्देश दिए गए कि तत्काल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed