फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The gates of the Baglihar Dam will be opened for silt flushing.

Udhampur News: सिल्ट फ्लशिंग के लिए बगलिहार बांध के गेट खोले जाएंगे

Thu, 16 Jul 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The gates of the Baglihar Dam will be opened for silt flushing.
बुधवार सुबह रामबन से सेरी के पूर्व सरपंच मोहम्मद इकबाल तंत्रे की त्रिशूल मोड़ के पास सड़क हादसे
रामबन। जिला प्रशासन रामबन ने चंदरकोट स्थित बगलिहार जलविद्युत परियोजना के जलाशय में निर्धारित सिल्ट फ्लशिंग (गाद निकासी) प्रक्रिया के मद्देनज़र एक सार्वजनिक सलाह (एडवाइजरी) जारी की है। जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 16 जुलाई को रात 10:00 बजे बगलिहार बांध के गेट नियमित सिल्ट फ्लशिंग कार्य के लिए खोले जाएंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण डाउनस्ट्रीम (निचले हिस्से) में बहने वाली चिनाब नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है तथा पानी के बहाव की गति काफी तेज हो जाएगी, जिससे जन-धन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, मछुआरों, पशुपालकों तथा चिनाब नदी के तटों के आसपास रहने वाले सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सिल्ट फ्लशिंग के दौरान नदी और उसकी सहायक धाराओं से दूर रहें। साथ ही नदी में स्नान, तैराकी, मछली पकड़ने, राफ्टिंग या किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचने तथा उन नदियों, नालों और खड्डों को पार न करने की सलाह दी गई है, जहां जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने पशुओं, कृषि उपकरणों तथा अन्य मूल्यवान सामान को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed